मंडलायुक्त की अध्यक्षता में रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 39वीं अवस्थापना बैठक सम्पन्न

रामपुर: मंडलायुक्त/अध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण आञ्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण बोर्ड की 39वीं अवस्थापना की बैठक सम्पन्न हुई।
मंडलायुक्त/अध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बोर्ड बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों पर गहनता से विचार-विमर्श करते हुए निर्णय/सहमति प्रदान की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग के मामलों में गंभीरता बरतते हुए लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के संबंध में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह को निर्देश दिए।
उन्होंने प्राधिकरण से संबंधित नियम/शासनादेश तथा प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों का संग्रह तैयार कराकर प्राधिकरण-डायरी प्रकाशित कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, रामपुर विकास प्राधिकरण में शासन की ओर से नामित सदस्य मोहन लाल सैनी, काशीराम दिवाकर एवं जागेश्वर दयाल दीक्षित व प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.