यात्री/ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, 04 वाहन सीज, 05 का चालान

जिला अधिकारी   जोगिंदर सिंह के निर्देश पर जिले में यात्री और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का संचालन यात्रीकर अधिकारी श्री होरी लाल वर्मा द्वारा किया जा रहा है।

पीटीओ ने बताया कि यह अभियान जनपद के अम्बेडकर पार्क से रोडवेज बस अड्डा और रामपुर मिलक हाईवे तक चलाया गया। चेकिंग के दौरान 03 ऑटो/टैम्पो अनफिट पाए गए, वहीं ओवरलोड पाए गए एक वाहन सहित कुल 04 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 05 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्यवाही भी की गई।

इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.