Punjab News: आम आदमी पार्टी मुख्यालय अजनाला में रक्तदान शिविर का आयोजन

आज अजनाला स्थित आम आदमी पार्टी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर मंत्री धालीवाल ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। अगर हम स्वस्थ हैं, तो हमें एक यूनिट रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।”

डॉ. रितु ने भी इस अवसर पर सभी स्वस्थ लोगों से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने की अपील की, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जीवनदान मिल सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.