Crime News: लखनऊ की चिनहट पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की घटना का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ के चिनहट में 5 नवंबर को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रहमान, अल्ताफ, और नौशाद के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से रहमान पर पहले से ही 18 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अल्ताफ पर भी 6 मुकदमे दर्ज हैं। विशेष बात यह है कि रहमान और अल्ताफ दोनों सगे भाई हैं।

पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी किए गए ज़ेवरात बरामद कर लिए हैं। इस सफलता में SO चिनहट भरत पाठक की टीम और DCP ईस्ट की क्राइम टीम ने अहम भूमिका निभाई।

DCP ईस्ट शशांक सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.