घर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को अपराध शाखा KAT की टीम ने अंबाला से तलाश कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा KAT की टीम ने तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अगस्त को थाना कोतवाली में एक नाबालिक लड़की के घर से बिना बताए निकल जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी। जिस मामले में अपराध शाखा KAT भी कार्रवाई कर रही थी। अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूत्रों से व तकनीकी सहायता से नाबालिक लड़की का अंबाला बस स्टैंड का पता लगाया। जहां से लड़की को फरीदाबाद लाया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज थी जिसके कारण वह घर से बिना बताए निकल गई थी। आगामी कार्रवाई के बाद नाबालिक लड़की को परिजनों के हवाले किया गया। परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.