बुलंदशहर: आखिरकार दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया 25,000 का इनामी हथियार सप्लायर रिजवान अंसारी

बुलंदशहर – दिल्ली पुलिस ने आखिरकार 25,000 के इनामी वांछित अपराधी और हथियार सप्लायर रिजवान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। रिजवान अंसारी, जो सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई के मामले में वांछित था, लंबे समय से फरार चल रहा था।

एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार सिंह ने रिजवान पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान के खिलाफ बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात में मामला दर्ज था। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिससे पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.