रामपुर: भाजपा का सदस्यता अभियान, पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष ऐजाज़ अहमद शाहीन अंसारी बने सक्रिय सदस्य

रामपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन के विस्तार के उद्देश्य से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला सदस्यता प्रमुख अशोक बिश्नोई ने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष ऐजाज़ अहमद शाहीन अंसारी को सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरवाकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया।

अशोक बिश्नोई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा, किसी भी चुनाव में टिकट पाने और पार्टी में जिम्मेदारी संभालने के लिए सक्रिय सदस्यता अनिवार्य की गई है।

शाहीन अंसारी के साथ कई अन्य पदाधिकारियों, जैसे भाजपा नेता रोहिताश मौर्या, सौरभ यदुवंशी, रामदेव लोधी और शिवा शर्मा को भी सक्रिय सदस्यता दिलाई गई है। भाजपा के इस अभियान से संगठन में नए और पुराने सदस्यों का अधिक से अधिक योगदान सुनिश्चित किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.