खुशखबरी: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इसी महीने फर्राटा भरेंगे वाहन, काम हुआ पूरा

Delhi-Mumbai Expressway दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फरीदाबाद में बाईपास पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे Delhi-Mumbai Expressway का काम पूरा हो गया है। अब सिर्फ टेस्टिंग का काम बचा हुआ है। यह काम भी इसी महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया गया कि इसी महीने एक्सप्रेस-वे चालू हो जाएगा। पढ़िए आखिर पूरा अपडेट क्या है।

फरीदाबाद में बाईपास पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे Delhi-Mumbai Expressway का काम पूरा हो गया है। केवल लोड टेस्टिंग का काम बचा है। जो इसी महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें जिले की सीमा में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की डेडलाइन सितंबर थी, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार है। इसकी कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। इससे दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में आना-जाना संभव हो सकेगा। 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन किया था।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.