बेंगलुरु की युवती ने लगाया धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप, सामाजिक संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

रामपुर: बेंगलुरु की एक युवती ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक राशिद ने खुद को हिंदू बताकर उससे शादी की और फिर उसका जबरन धर्मांतरण करवा दिया। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे जबरन गोमांस खिलाया गया और दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया।

युवती, जो बेंगलुरु के जिगर कॉलोनी की रहने वाली है और एक ब्यूटी पार्लर चलाती है, ने बताया कि लगभग दो साल पहले वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड घूमने आई थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को ‘रवि’ बताया। जान-पहचान बढ़ने के बाद रवि ने उसका नंबर लिया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद रवि बेंगलुरु आ गया और उसने युवती को प्यार में फंसा लिया।

लड़की ने बताया कि वह अपनी सहेली के घर रामपुर आई थी, जहां रवि भी आ गया। वहां कैमरी थाना क्षेत्र के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली और फिर बेंगलुरु वापस लौट गए। कुछ समय बाद रवि ने पूजा करने से मना कर दिया, जिससे युवती को शक हुआ। इसके बाद उसने गर्भपात की दवाइयाँ देकर उसका गर्भपात करा दिया। बाद में युवती को पता चला कि रवि का असली नाम राशिद है और वह उत्तराखंड का रहने वाला है।

युवती ने बताया कि जब उसने राशिद से इस बारे में पूछा, तो वह उसे अपने घर ले गया, जहाँ उसके परिवार वालों ने जबरन उसका धर्मांतरण कराया और गोमांस खिलाया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि राशिद ने उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए।

इस मामले में पीड़िता ने रामपुर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सामाजिक संगठनों, विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद, ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है और युवती को न्याय दिलाने की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.