विंध्याचल: नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने देव भट्ट का किया सम्मान

विंध्याचल: विंध्याचल निवासी  देव भट्ट, जिन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग की 9 महीने की पदयात्रा पूरी की, का विंध्याचल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपने प्रतिष्ठान, होटल रत्नाकर में उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष श्री पंकज द्विवेदी सहित अन्य पंडा समाज के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में देव भट्ट की आस्था और समर्पण की सराहना करते हुए सभी ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.