मोदीनगर में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 का कार्यक्रम, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधित किया

मोदीनगर। आज दिनांक 18 सितंबर 2024 को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के सेठ  की धर्मशाला, स्पाइस गार्डन में भाजपा के ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024’ के तहत समाजिक संवाद/उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  त्रिवेंद्र सिंह रावत  , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड और सांसद हरिद्वार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए   त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य 10 करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ पार्टी की नवीकरण एवं नई सदस्यता का लक्ष्य पूरा होगा, जिससे भाजपा पुनः विश्व की नंबर वन पार्टी बनेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में  विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान जी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी जी, पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जाटव जी, अशोक माहेश्वरी, सतेंद्र त्यागी, अनिल त्यागी, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी आदि प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने पार्टी के सदस्यता अभियान की सफलता की कामना की और कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.