मोदीनगर भोजपुर ज्ञान स्थली कॉलेज के मालिक ने स्टुडेंट को फोन पर कहें जाति सूचक शब्द, आडियो वायरल

दलित समाज के लोगों का फुटा गुस्सा, थाने पहुंच कर हरिओम शर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया

मोदीनगर। मोदीनगर भोजपुर ज्ञान स्थली कॉलेज के मालिक ने स्टुडेंट को फोन पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया है जिसके बाद से ही जनपद में बवाल शुरू हो गया है। कॉलेज के मालिक का एक आडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे दलित समाज को कॉलेज में एडमिशन न देने की बात कर रहे हैं। आडियो में स्टुडेंट को बहुत ज्यादा बुरा भला कहा जा रहा है साथ ही पूरे दलित समाज को बुरा भला कहा।
उनका ऑडियो तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद दलित समाज के लोग सड़को पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। मामला इतना हाईलाइट हुआ की दलित समाज के लोग भोजपुर थाने पहुंच गए। और हरिओम शर्मा पर SC-ST एक्ट में FIR दर्ज कराई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कॉलेज की मान्यता को रद्द करने की भी मांग की गई। साथ ही ठोस कार्यवाही न किए जाने पर, पूरे प्रदेश में कॉलेज व मालिक के खिलाफ आंदोलन की बात कही। फिलहाल पुलिस ने दलित समाज के लोगों की शिकायत पर, FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। और मामले की जांच मोदीनगर ACP कर रहे हैं। हरिओम शर्मा की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी।

वायरल ऑडियो

 

यहां देखें वीडियो

 

 

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.