राहुल गांधी ने पीएम मोदी से हिंसा प्रभावित मणिपुर आने का किया आग्रह, कहा- कांग्रेस हर मदद के लिए तैयार

इंफाल: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर का दौरा करने का अनुरोध किया, ताकि राज्य के जातीय हिंसा प्रभावित लोगों को सांत्वना दी जा सके।

गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस मणिपुर में शांति लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। रायबरेली के सांसद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मणिपुर की त्रासदी “बहुत बड़ी” है। गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री को राज्य का दौरा करना चाहिए और लोगों की पीड़ा सुननी चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें राहत मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि वे हिंसा प्रभावित लोगों की पीड़ा सुनने और उनमें विश्वास पैदा करने के लिए राज्य आए हैं। उन्होंने कहा, “हम मणिपुर में शांति लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे… विपक्ष में होने के नाते मैं सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा हूं।”

गांधी ने कई राहत शिविरों का दौरा किया, जहां पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा से विस्थापित लोग रह रहे हैं। पिछले साल मई से अब तक इस हिंसा में 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.