पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र द्वारा फायर स्टेशन बिलासपुर रोड, रामपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण-

दिनांक 30.06.2024 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र द्वारा फायर स्टेशन बिलासपुर रोड, रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अग्निशमन वाहनों एवं उनमें लगे उपकरणों को चैक किया गया। साथ ही फायर स्टेशन परिसर, मैस, बैरक, कार्यालय की साफ-सफाई आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम, डायल 112 कार्यालय, एसओजी कार्यालय, इन्टीग्रेटेड सर्विलांस सेल,

साइबर थाना रामपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण-
आज दिनांक 30.06.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम, डायल 112 कार्यालय, एसओजी कार्यालय, इन्टीग्रेटेड सर्विलांस सेल, साइबर थाना, रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित दस्तावेजों का रख रखाव, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया। इन्टीग्रेटेड सर्विलांस सेल में निगरानी हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी केमरों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही साफ-सफाई आदि को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.