स्कूल चलो अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

रामपुर। प्राथमिक विद्यालय मड़ैयान पीपला में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवकुमार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ चमरौआ की गरिमामय उपस्थिति में आपके द्वारा सर्वप्रथम विद्यालय में आने वाले बच्चों का स्वागत स्टाफ सहित रोली तिलक लगाकर पुष्प भेंट करते हुए फलों का वितरण किया गया, प्रधानमंत्री के आह्वान पर मां के नाम एक वृक्ष अभियान के तहत विद्यालय की वरिष्ठ रसोईया किशनिया के करकमलों से वृक्षारोपण भी कराया गया, विद्यालय में बच्चों के खाने में आलू पूड़ी छोले भी बनवाए गए, इस अवसर पर चरनसिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक, वर्षाचौधरी, परमेश्वरी प्रसाद , राममूर्ति, सरोज देवी आदि उपस्थित रहे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.