मंडी लोकसभा सीट जीतने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है: कंगना रनौत

मंडी (हिमाचल प्रदेश): भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि मंडी लोकसभा सीट जीतने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है और मंडी सीट पर रनौत 70,000 से अधिक मतों से आगे चल रही हैं।

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, विधायकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को उन्हें चुनने के लिए धन्यवाद देते हुए कंगना ने कहा कि “उनकी जीत का श्रेय” प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.