छप्पन भोग लगा की गोवर्धन पर्वत की पूजा

सिकंदराबाद – श्रीमद भागवत कथा के पाँचवे दिन सभी श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की।
बुधवार को क्षेत्र के गाँव भराना स्थित नर्मदेआश्रम पर चल रही श्री मदभागवत कथा के पाँचवे दिन कथा व्यास आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने गोवर्धन महाराज के प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इंद्रदेव के प्रकोप से बृजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने पूरे गोवर्धन पर्वत को बाएं हाथ से उठा लिया और उसे एक छात्र की तरह उठा रखा। श्री कृष्ण ने बृजवासियों को मूसलाधार वर्षा से बचाने के लिए 7 दिनों तक अपनी छोटी ऊँगली पर उठा कर रखा। इसके बाद इंद्रदेव को एहसास हो गया श्री कृष्ण कोई और नहीं साक्षात् स्वयं नारायण के अवतार हैं। कथा के मध्य मे सभी भक्तो ने आयोजन समति के सभी पदाधिकारीओ ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर छपन्न भोग लगाया। इस मोके पर श्री सीतासरन महाराज, आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ, सभी दंडी स्वामी, सुनील टेंट वाले, राजकुमार शर्मा, जगत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, राज मुखिया, पवन खटाना, राजकुमार खटाना, रोहित प्रधान अहित आयोजन समति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.