हाई टेंशन तार गिरने से गोदाम में लगी आग

सिकंदराबाद – मंगलवार की रात गुलावठी रोड स्थित एक गोदाम में हाई टेंशन तार टूटने की वजह से भीषण आग लग गयी। गोदाम में रखे कबाड़ में आग लगने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि पीड़ित अपने परिवार सहित अपने गोदाम में ही रहता है। कल रात भी सभी आग लगने के दौरान गोदाम में ही थे। गनीमत रही कि आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई वर्ना आग से कुछ भी हो सकता था। गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान होने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है पुलिस की माने तो हाई टेंशन लाइन के तार टूट जाने की वजह से घटना घटित हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.