कार ने स्कूटी सवार युवतियों को मारी टक्कर, एक की मौत

सिकंदराबाद – कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 34 पर आढ़ा गेट के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवती की मौके पर मौत हो गयी,जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया ।वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम डीएन शाही ने बताया कि शिकारपुर निवासी रिंकल अपनी रिस्तेदार गांव खड़वाया निवासी प्राची के साथ स्कूटी पर सवार होकर आढ़ा गांव में शुक्रवार को आई थी। दोनों किसी कंपनी में कार्य करती हैं। देर शाम दोनों स्कूटी से बुलंदशहर के लिए लौट रही थी। जैसे ही वे नेशनल हाईवे- 34 पर पहुंची, तो सड़क पार करते समय
आढ़ा गेट के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी ।जिसमे रिंकल (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी।घायल प्राची को पुलिस ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मृतका रिंकल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.