जनपद बदायूं में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ने हृदय सम्राट स्वर्गीय बी एन सिंह की पुण्यतिथि मनाई  

स्वर्गीय बी एन सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा बदायूं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी साथी सम्मिलित हुए एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में प्रतिभाग किया गया एकता सदन लो नि वी बदायूं में अधिशासी अभियंता एवं डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी बदायूं सूरजपाल सिंह जिला समन्वयक के द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश पांडे संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इंजीनियर रवि कुमार अध्यक्ष राज कर्मचारी संयुक्त परिषद सरोज कुमारी मंत्री राज कर्मचारी संयुक्त परिषद इंजीनियरआर एन यादव अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ गौरव यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया सभी ने कर्मचारी नेता स्वर्गीय बी एन सिंह जो राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जनक हैं उनका पूरा जीवन कर्मचारी हित के लिए समर्पित रहा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगोष्ठी तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया सभी के द्वारा अपने कर्मचारी नेता के प्रति भाविनी श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग शिक्षा विभाग डायट स्वास्थ्य एवं अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारी शिक्षक इंजीनियर्स डॉक्टर्स आदि ने प्रतिभाग किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.