गांव वालों को पानी की व्यवस्था देंगे तभी गांव में पानी पियेंगे- पंडित अवनीश मिश्र सभासद

गांव में महीनों से पानी की किल्लत को देखते हुए सभासद पंडित अवनीश मिश्र नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गांव में पहुंचे

विंध्याचल। तिवारीपुर बस्ती में आए दिन पानी की किल्लत की शिकायत को देखते हुए विंध्याचल सभासद पंडित अवनीश मिश्र मोहल्ले में पहुंचकर लोगों से बात किया और शीघ्र पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा और मोहल्ले में पानी ही नहीं अपितु बिजली,सड़क की भी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो मैंने तिवारीपुर बस्ती के लिए वायदा किया है वह जरूर पूरा कराऊंगा।
इस दौरान गांव के लोगों ने पानी लाया पीने के लिए तो उस समय उन्होंने कहा कि जब गांव में और आप लोगों को पानी दूंगा तभी मैं गांव में पानी पिऊंगा। इस दौरान नगर पालिका से देवेंद्र सिंह तथा और भी लोग नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.