English Language Day:इंग्लैंड के राष्ट्रीय कवि थे विलियम शेक्सपियर, साहित्य में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है अंग्रेजी भाषा दिवस

23 अप्रैल को ही मनाई जाती है इंग्लैंड के राष्ट्रीय कवि की जन्म तिथि और पुण्यतिथि

नई दिल्ली। हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और पुण्यतिथि की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा अंग्रेजी भाषा और बहुभाषावाद को मनाने के लिए की गई थी। 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा दिवस मनाने के साथ साथ पूरी दुनिया में विलियम शेक्सपियर को श्रद्धंजलि दी जाती है।

अंग्रेजी का महत्व
अंग्रेजी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वर्तमान समय में घर से लेकर ऑफिस…स्कूल कॉलेज तक हर जगह अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाता है। विकिपीडिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनियाभर में 360 मिलियन से ज्यादा लोग अंग्रेजी में बात करते हैं। अंग्रेजी आज एक ऐसी भाषा बन गई है जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों को साथ में जोड़ती है।

विलियम शेक्सपियर
विलियम शेक्सपियर एक प्रसिद्ध कवि, नाटकार थे। उन्होंने अंग्रेजी भाषा को एक नई पहचान दिलाई है। इन्हें अंग्रेजी भाषा का पिता भी कहा जाता है।
शेक्सपियर को इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि भी कहा जाता है। विलियम शेक्सपियर के साहित्यिक कार्यों में 39 नाटक, 154 सोननेट, 2 कविताएं शामिल हैं।
उनकी अधिकांश रचनाएं 1589 और 1613 के बीच की हैं। शेक्सपियर का जन्म और मृत्यु एक ही तिथि को हुई थी। उनका जन्म 23 अप्रैल, 1564 को हुआ था और उनकी मृत्यु 23 अप्रैल, 1616 को हुई थी।

इतिहास
संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग ने 2010 में “बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के साथ-साथ संगठन के भीतर सभी छह आधिकारिक भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देने के लिए” कार्यक्रम बनाया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.