प्रदेश में महिला, युवा, किसान, गरीब सुरक्षित है : दुर्विजय शाक्य

सपा सरकार में होती थी लूट, हत्या, डकैती, छिनैती और अपहरण : दुर्विजय शाक्य

बदायूँ। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने विधानसभा गुन्नौर के गढ़ा, बगढेर, भैयापुर, बायभूड़, सिंहपुर, आर्थल, मुकुटपुर, भिरावटी, सैतुआ, शेरपुर, मढ़ावली, भैसरोली, मुरैना, ख़गूपुरा, मलिकपुर, सिंघावली, बबराला में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के पक्ष में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जनसमर्थन मांगा।

इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मोदी व योगी सरकार में गुन्नौर क्षेत्र में बिना भेदभाव, बिना जातिवाद, गरीबों, मजदूरों, किसानो, युवाओं, व्यापारियों का उत्थान के लिए कार्य किया है। भाजपा सरकार जाति, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर अपनी नीतियों को गरीब कल्याण के उत्थान में लागू करती है। गुन्नौर क्षेत्र पूर्व की सरकारों में बहुत पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था। गुन्नौर क्षेत्र में बहू-बेटियां, नौजवान, किसान, गरीब स्वयं को असुरक्षित महसूस करते थे। लेकिन योगी सरकार आने के बाद जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होने के बाद आज गुंडे, माफिया, लुटेरे जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र की जनता पर सपा शासनकाल में जो जुल्म और अत्याचार हुए हैं, उनका बदला यहां की जनता 07 मई को कमल का बटन दबाकर लेगी। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में लाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत सम्भल अनामिका यादव, पूर्व विधायक पुष्पा यादव, वरिष्ठ नेता दीपक यादव, गौरव यादव, सुधीर मल्होत्रा, शिखर गोयल, प्रिंस यादव, दिव्य प्रकाश यादव, भारत सिंह यादव, दिनेश यादव, शांति स्वरूप यादव, ओमवीर कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.