56 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार — चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चोलापुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 56.40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्करों भोला यादव (36 वर्ष) और इन्द्रजीत सिंह (64 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने “ऑपरेशन क्रैकडाउन” चलाते हुए गड़सरा से घरसौना जाने वाले मार्ग पर दबिश दी, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को गांजे के साथ-साथ ₹16,27,840 नकद और अन्य सामान भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बिहार से गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफलता को लेकर वाराणसी पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.