लुटेरों से बरामद 250 मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाए, लोगों ने की गाजियाबाद पुलिस की प्रशंसा

गाजियाबाद: ग्रामीण जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थानों व साइबर सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भिन्न-भिन्न कंपनियों के कुल 250 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली और गाजियाबाद पुलिस का आभार जताते हुए जमकर प्रशंसा की।

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की ठगी व चोरी की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.