समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल को वोट चोरी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

कासगंज :- पटियाली तहसील में समाजसेवी एवं एडवोकेट अब्दुल हफीज़ गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को ज्ञापन प्रेषित किया। यह ज्ञापन बिहार राज्य में संचालित SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के विरोध में दिया गया, जिसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन और मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश बताया गया।
ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि बिहार में मतदाता सूची से लाखों नामों को हटाने की इस अवैध प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और हटाए गए मतदाताओं की पूरी सूची तथा हटाने के कारण सार्वजनिक किए जाएं।
इस अवसर पर अब्दुल हफीज़ गांधी (एडवोकेट एवं समाजसेवी ने कहा – “SIR प्रक्रिया वोटरों की संगठित चोरी है। यह लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और हाशिए पर खड़े वर्गों को सुनियोजित तरीके से मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया अपनानी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने का माध्यम बनना चाहिए।”
जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कासगंज लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा – “बिहार में चल रही यह प्रक्रिया केवल राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए की जा रही है। यदि इसे रोका नहीं गया तो भविष्य में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी यही असंवैधानिक प्रयोग किया जाएगा। हम इस प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करते हैं और निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं कि इसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।”
पटियाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कुंवर पाल सिंह यादव ने कहा– “किसी भी नागरिक का मताधिकार छीनना संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लंघन है। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कारणों का पारदर्शी ढंग से सार्वजनिक होना आवश्यक है। न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
इस अवसर पर दीपक यादव एडवोकेट, मोहम्मद शाहिद, राज बहादुर यादव, विनीत सविता, अवनीश शाक्य एडवोकेट, नदीम अहमद, रमन सिंह लोनिया, वसीम सैफी, नफीस खान, प्रशांत यादव एडवोकेट सहित अनेक साथी मौजूद रहे और इस आंदोलन को समर्थन दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.