यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ाने के नाम पर लगभग 1 लाख की ठगी…

यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर्स बढ़ाने और चैनल को मॉनिटाइज करने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता, निवासी नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद, ने 22 मई को इंस्टाग्राम के माध्यम से एक अकाउंट “@official_monetize0001” से संपर्क किया। इसके बाद उसे एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें चैनल मोनेटाइजेशन के लिए 99 हजार रुपये की मांग की गई।

शिकायतकर्ता ने विभिन्न QR कोड्स के माध्यम से कुल 90,500 रुपये की राशि संबंधित पक्ष को भेज दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी टीम ने आरोपी लक्ष्मण, निवासी गांव दाखीला, जिला टोंक (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने व्हाट्सएप और कॉल के जरिए लोगों को झांसा देकर रकम ऐंठी है।

गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.