11 साल से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित को SDM हर्षवर्धन ने दिलाया कब्जा, मोहम्मद आसिफ ने कहा- शुक्रिया साहब

Rampur. तहसील सदर में लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहे एक पीड़ित को आखिरकार राहत मिली। करीब 11 साल से कोर्ट और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे मोहम्मद आसिफ की फरियाद पर एसडीएम सदर हर्षवर्धन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की पहल की।

पीड़ित मोहम्मद आसिफ के मुताबिक, वह लंबे समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा था। लगातार कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट के चक्कर लगाने के बाद भी मामला लंबित रहा। ऐसे में एसडीएम हर्षवर्धन के सामने अपनी फरियाद रखने के बाद उन्हें उम्मीद जगी।

एसडीएम ने मौके पर बुलाए लेखपाल, कानूनगो और अमीन

पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम हर्षवर्धन ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित लेखपाल, कानूनगो और अमीन को बुलाकर निर्देशित किया कि नियमानुसार पीड़ित को उसका कब्जा दिलाया जाए और मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम के निर्देश के बाद राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की। लंबे समय से न्याय की आस लगाए बैठे मोहम्मद आसिफ के लिए यह दिन राहत लेकर आया।

11 साल बाद मिला न्याय, पीड़ित ने एसडीएम का जताया आभार

न्याय मिलने के बाद मोहम्मद आसिफ ने एसडीएम हर्षवर्धन का धन्यवाद और शुक्रिया अदा किया। पीड़ित ने कहा कि वह लंबे समय से न्याय के लिए परेशान था और लगातार कोर्ट के चक्कर लगा रहा था, लेकिन आखिरकार उसकी फरियाद सुनी गई।

मोहम्मद आसिफ ने एसडीएम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से उन्हें न्याय मिल सका।

खबरें जंक्शन की खास ग्राउंड रिपोर्ट

तहसील सदर में 11 साल से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित को किस तरह राहत मिली और एसडीएम हर्षवर्धन ने मामले में क्या कार्रवाई की, इसकी पूरी तस्वीर खबरें जंक्शन संवाददाता शाहबाज खान की खास स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.