Doda Chura Post Seized: लाखों रूपए का 24 किलो 567 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित नशा तस्कर काबू 

नशा खत्म करने हेतु पुलिस अति सक्रिय , नशा तस्करों की शामत

Doda Chura Post Seized In Sirsa ( एम पी भार्गव): नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को लाखों रूपए का 24 किलो 567 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भीम सिंह पुत्र फकर सिंह निवासी बाज़ीगर मोहल्ला गांव नेजाडेला कलां जिला सिरसा के रूप में हुई है।

Doda Chura Post: नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सेल की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव नेजाडेला की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने गली में व्यक्ति एक कट्टा प्लास्टिक अपने हाथ व एक कट्टा अपने सिर पर लिए हुए आता दिखाई दिए। पुलिस टीम को सामने देखकर अचानक प्लास्टिक के कट्टो को फेंक कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए।

MLC Election 2026: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Doda Chura Post: आरोपी थाना सदर पुलिस के हवाले

उक्त युवक को मौके पर ही काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो प्लास्टिक के दोनों कट्टो में कुल 24 किलो 567 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई हेतू थाना सदर पुलिस के हवाले किया गया है। सेल प्रभारी ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी या अन्य अपराध से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के प्रयासों को सफल बनाया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.