पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने पी लिया कीटनाशक, हालत बिगड़ी

रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में रविवार सुबह एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंजूर आलम (27) पुत्र रमजान शाह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। बताया गया कि बातचीत के दौरान वह अचानक गुस्से में आ गया और घर में रखी फसल छिड़काव में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली। कुछ देर बाद युवक का व्यवहार असामान्य होने लगा और उसके मुंह से तेज बदबू आने पर परिजनों को शक हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने कीटनाशक सेवन करने की बात बताई।

युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. बी के सिंह की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि मंजूर की शादी चकिया में हुई थी और पिछले करीब आठ माह से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। दंपती के बीच विवाद चल रहा था, जिससे युवक मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि फोन पर हुई बातचीत के बाद आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.