तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर घायल

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीएसएनएल टॉवर के पास मोड़ पर हुआ। जानकारी के अनुसार मल्देवा दुद्धी निवासी शिवम कुमार (17) अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर लीलासी गांव गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
बताया गया कि बाइक के पीछे बैठा युवक हादसे से पहले कूद गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं, जबकि शिवम सीधे बाइक समेत पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस 108 के ईएमटी पंकज और चालक सचिन मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. मनोहर ने दाहिने पैर में फ्रैक्चर की आशंका और शरीर पर गंभीर चोटें होने के चलते बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.