देश के वीर जवानो के लिए युवा कांग्रेस ने निकाला केंडिल मार्च
पाकिस्तान हमले मे शहीद जवानों और जान गवाने वाले निर्दोष नागरिको को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
रामपुर। रविवार देर रात युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत ग्राम काशीपुर आंगा मे केंडिल मार्च निकालकर भारत पाक संघर्ष में शहीद हुए अपने वीर जवानों और जान गंवाने वाले अपने निर्दाेष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने कहा देश के हर व्यक्ति कि आँखे नम है आतंकवादियों के विरुद्ध भारतीय सेना की कार्रवाई और पाकिस्तान से सैन्य टकराव के दौरान हमारे कई जवानों की शहादत अत्यंत दुखद है हमारी सेना के जांबाज सूबेदार पवन कुमार, सिपाही एम मुरली नाइक, लांस नायक दिनेश कुमार, बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा, राइफलमैन सुनील कुमार और राजौरी के पुलिस अधिकारी राज कुमार थापा ने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके अलावा, कई आम नागरिकों ने भी जान गंवाई है। शोकाकुल परिवारों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है। इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। हम सब अपने शहीदों और उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे।भारत कि अवाम एकजुट होकर अपने दुश्मन को मुहतोड़ जवाब दने मे सक्षम है, इस मोके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर, युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव अज़ीमउद्दीन, चमरौआ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाज़िल,सनी कपूर,गौरव कपूर,रिज़वान लाला, सैफुल इस्लाम,इबले हसन, लुकमान,सूफ़ियान अली,मोहम्मद फैजान,सईद अहमद,परवेज़ अली, शादाब सैफी,जुनैद खान, रमेश कुमार,परमेश्वरी, जगन लाल,सुभान अली, दिलशाद अली आदि मौजूद रहे.
