लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

ऐलनाबाद, 23 जुलाई (एम पी भार्गव): सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोचियों वाली गली सिरसा क्षेत्र से एक युवक को लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान हिमांशु उर्फ लक्की पुत्र मदनलाल निवासी मोचियां वाली गली सिरसा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान मोचियां वाली गली सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त युवक अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगाऔर रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.