2 जुलाई को रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत, यहां जानें महत्व और पूजा विधि

नोएडा। पूरे साल में 24 एकादशी और अधिकमास होने पर 26 एकादशी व्रत रखे जाते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु को समर्पित योगिनी एकादशी व्रत का पालन किया जाता है. पंचांग में बताया गया है कि इस वर्ष योगिनी एकादशी व्रत 02 जूलाई 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा. मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु की उपासना करने से और दान-धर्म करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.

योगिनी एकादशी व्रत तिथि, शुभ समय और पारण समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 1 जुलाई को प्रातः 10:26 बजे से आरंभ हो रही है और एकादशी तिथि 2 जुलाई को सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो रही है.

उदयातिथि के अनुसार योगिनी एकादशी व्रत 2 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। योगिनी एकादशी व्रत का पारण 3 जुलाई को सुबह 5:28 बजे से सुबह 7:10 बजे तक किया जाएगा। द्वादशी तिथि 3 जुलाई को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।

2 शुभ योग में रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत
योगिनी एकादशी का व्रत 2 शुभ योग में पड़ रहा है। योगिनी एकादशी के दिन त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग 2 जुलाई को प्रातः 5:27 बजे से अगले दिन 3 जुलाई को सुबह 4:40 बजे तक रहेगा। वहीं त्रिपुष्कर योग 2 जुलाई को सुबह 8:42 से 3 जुलाई को 4:40 तक मान्य है।
ज्योतिष मान्यता के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कोई भी कार्य सफल होता है। इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग में पूजा-पाठ, दान, यज्ञ या कोई और शुभ कार्य करने से उसका तीन गुना फल मिलता है। त्रिपुष्कर योग में योगिनी एकादशी व्रत की पूजा करना बेहद फलदायी रहेगा।

योगिनी एकादशी की पूजा विधि
योगिनी एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन पीला रंग धारण करें।
भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए चौकी सजाएं और विष्णु भगवान की प्रतिमा रखें। भगवान विष्णु पर पीले फूलों की माला अर्पित करें।
भगवान विष्णु को तिलक लगाएं।
पूजा सामग्री में तुलसी दल, फल, मिठाइयां और फूल आदि सम्मिलित किए जाते हैं।
इस दिन योगिनी एकादशी की कथा सुनें और अगले दिन व्रत का पारण करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. khabre junction इसकी पुष्टि नहीं करता.

Leave A Reply

Your email address will not be published.