12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मीरजापुर वन प्रभाग द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर: दिनांक 21 जून 2026- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मीरजापुर वन प्रभाग द्वारा जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मीरजापुर वन प्रभाग कार्यालय परिसर, कोटवा वन विश्राम गृह तथा विभिन्न रेंज कार्यालय परिसरों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक, मीरजापुर क्षेत्र मीरजापुर, प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर वन प्रभाग, मीरजापुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी चुनार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा नियमित योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक, मीरजापुर क्षेत्र मीरजापुर, प्रभागीय वनाधिकारी, मीरजापुर वन प्रभाग, मीरजापुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी चुनार एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

मीरजापुर वन प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.