महाराष्ट्र में ‘शिवाजी फैन क्लब’ का शासन चलता है, गुजरात में ‘औरंगजेब फैन क्लब’ का: राउत

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी के फैन क्लब का शासन महाराष्ट्र में चलता है, जबकि “औरंगाबाद फैन क्लब” का शासन गुजरात में चलता है, जहां मुगल सम्राट का जन्म हुआ था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से उसी तरह प्यार करते हैं, जैसे वे उनके पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे से करते थे और “गुजरात से औरंगजेब के साथी” शिवसेना (यूबीटी) को खत्म नहीं कर सकते।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि शिवसेना का जन्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से हुआ है।

“यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। यहां ‘शिवाजी फैन क्लब’ का शासन चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और गुजरात में ‘औरंगजेब फैन क्लब’ का शासन चलता है, क्योंकि औरंगजेब का जन्म यहीं हुआ था। राउत की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में पुणे में भाजपा के राज्य सम्मेलन में उद्धव ठाकरे को ‘औरंगजेब फैन क्लब’ का प्रमुख बताए जाने के कुछ दिनों बाद आई है, जो “1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए माफी मांगने वाले लोगों के साथ बैठे हैं।”

शाह ने कहा था, “‘औरंगजेब फैन क्लब’ कौन है? जो (26/11 आतंकी हमले के दोषी) कसाब को बिरयानी खिलाते हैं, जो याकूब मेमन के लिए माफी मांगते हैं, जो (विवादित इस्लामी उपदेशक) जाकिर नाइक को शांति दूत पुरस्कार देते हैं और जो (प्रतिबंधित इस्लामी संगठन) पीएफआई का समर्थन करते हैं। उद्धव ठाकरे को इन लोगों के साथ बैठने में शर्म आनी चाहिए।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.