महिला कल्याण विभाग ने राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में किया बाल विवाह पर गोष्ठी का आयोजन

महिला थाना बदायूँ में कन्याजन्मोत्सव का आयोजन किया गया। महिला थानाध्यक्ष ने कन्याओं को बेवी किट एवं टॉवेल दे कर कन्याजन्मोत्सव की बधाई दी। इसके बाद राजकीय महिला महाविद्यालय में बाल विवाह की गोष्ठी का आयोजन किया गया

जिसमें संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बाल विवाह की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। महिलाओं व बालिकाओं को दीपावली की शुभकामानाऐं देते हुये बालिकाओ के उज्जवल भविष्य की कामानाऐं की।

महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा हेल्पलाइन 1090, 112 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जिला समन्वय छवि वैश्य द्वारा बालिकाओं को कन्या सुमंगजा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य/कोविड तथा महिला हेल्प लाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर डॉ0 स्मिता जैन प्रधानाचार्या, वन्दना मिश्रा प्रोफेसर एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं मन्जू शर्मा, कृष्णा महिला आरक्षी महिला थाना उपस्थित रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.