आरएमजीबी में महिला दिवस समारोह का आयोजन निरूपा पटवा बनी मुख्य अतिथि

जोधपुर। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |
बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय की प्रेरणा से ,नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मनीष मंडा के मार्गदर्शन में, विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया |
शहर की प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाज सेविका नीरूपा पटवा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही |
पटवा ने अपने उद्बोधन में, महिलाओं को चुनौतियों का सामना कर, सभी बाधाओं से उठकर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया | उन्होंने कहा कि, दृढ निश्चय और अनुशासन को जीवन में अपना कर महिलाऐं हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है |
कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट कौशल्या चौधरी, डॉ पूनम कलश काजरी, पूजा मेहरा निदेशक जिला उदयोग केंद्र, सुष्मिता चक्रवर्ती आरसेटी, डीपीएम राजीविका सविता टी, सपना बोहरा एवं संगीता आईदासानी को अपने क्षेत्र में उन्नत कार्य करने एवं महिलाओं के लिए आदर्श स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया | इन सभी सम्मानित अतिथियों ने भी सदन को सम्बोधित करते हुए बैंक के कार्मिकों को प्रेरित किया|
महाप्रबंधक आर के गुप्ता ने बताया कि, महिलाओं ने आज सभी रूढ़िवादी बंधनों से ऊपर उठ कर अनेक उपलब्धिया हासिल की है | कार्यक्रम में महाप्रबंधक सुनील चावला, कमल सक्सेना, एम एस चम्पावत, योगेश शर्मा एवं प्रधान कार्यालय के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे | कार्यक्रम का सञ्चालन प्रीति तिवारी ने किया |

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.