रामपुर। हम एकता मंच की माहाना बैठक नैनीताल रोड, बिलासपुर गेट स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक ख़ां ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ां ने किया।
बैठक में ज़िला स्तर पर संगठन को मज़बूत बनाने के लिए मज़बूत जिला कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक ख़ां ने बताया कि हम एकता मंच एक सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और देशहित एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने बताया कि संगठन की स्थापना 1 मई 2016 को हुई थी और तब से यह लगातार जनसेवा और समाज सेवा में सक्रिय है।
संगठन के संस्थापक मास्टर फ़िरोज़ ख़ां की सक्रियता से संगठन का विस्तार तेज़ी से हो रहा है और अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू ने कहा कि रामपुर शहर के 43 वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त कर जल्द ही वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा।
इस मौके पर पत्रकार और रेड हैंडेड के ब्यूरो चीफ इक़बाल ख़ां ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता हम एकता मंच से बड़ी उम्मीदें रखती है और यह संगठन अपने कार्यों से इन उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
बैठक के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने हम एकता मंच की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें पूर्व सभासद शाकिर ख़ां अपने साथियों सहित, युवा नेता आदिल ख़ां, इम्तियाज अली, मोहम्मद आज़म ख़ां, शाहनवाज मियां, साजिद ख़ां, जाकिर ख़ां, उस्मान अली, मंज़ूर अहमद, नदीम ख़ां, क़मर ख़ां, इरफ़ान अली, मोहम्मद गुलवेज, शैजी ख़ां, शुजात ख़ां आदि शामिल रहे।
बैठक को सभासद अलीम ख़ां, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, इमरान ख़ान, नावेद ख़ान, मौ. नईम राईन, वसीम इदरीसी, समीर ख़ां और मुनीर ख़ां ने भी संबोधित किया।
