विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, जिला गाज़ियाबाद ग्रामीण द्वारा श्री राम नवमी पर शोभा यात्रा का भव्य आयोजन
मोदीनगर: गाज़ियाबाद ग्रामीण विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला गाजियाबाद ग्रामीण की ओर से मोदीनगर प्रखंड में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं समाज में सद्भावना का संदेश लेकर निकाली गई।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, गाज़ियाबाद ग्रामीण द्वारा यह आयोजन हिन्दू समाज में एकता, धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित प्रयासों का प्रतीक है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ प्रान्त के मंत्री राजकुमार डूंगर उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रीराम के आदर्शों और हिन्दू समाज के संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके सारगर्भित विचारों ने उपस्थित जनसमूह में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के श्रद्धालु, महिला मंडल, युवा कार्यकर्ता एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर में भक्ति, उल्लास और गौरव का वातावरण निर्मित करती हुई सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्य रूप से नागेंद्र तोमर, मोदीनगर नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, जिला मंत्री अजय, जिला संयोजक मधुर नेहरा, प्रखंड अध्यक्ष अतुल शर्मा, ललित शर्मा, शिवा चौधरी, शुभम शर्मा, नीरज गोयल, आकाश पामचाल व अन्य आम और खास लोग उपस्थित रहे।
