विश्व हिंदू महासंघ भारत ने पुष्पा सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विष्णु कुमार रावत को प्रदेश मंत्री पद पर किया मनोनीत

रामपुर/लखनऊ। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। रामपुर की समाजसेवी पुष्पा सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के आदेशानुसार, सहसंरक्षक विकास पाराशर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, ओ.पी. गोला एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रो. डॉ. मधु वत्स की संस्तुति पर की गई है। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

संगठन को विश्वास है कि पुष्पा सिंह रावत संगठन की विचारधारा के अनुरूप निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए संगठन के विस्तार एवं सामाजिक समर्पण के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगी।

इसी क्रम में रामपुर निवासी विष्णु कुमार रावत को विश्व हिंदू महासंघ भारत (उत्तर प्रदेश) का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भी राष्ट्रीय संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के आदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देशानुसार, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला और प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता की संस्तुति पर की गई है।

विश्व हिंदू महासंघ भारत को आशा है कि विष्णु कुमार रावत संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा रखते हुए संगठन की नीतियों का पालन करेंगे और उसके उद्देश्यों को समाज में प्रसारित करने हेतु सक्रिय रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.