फरीदपुर में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदराबाद। शुक्रवार को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव फरीदपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया है।जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर जिन लोगों को लाभ मिला है, उसमें कोई कमी रह गई है, उसकी जानकारी लेना और जिन लोगों को लाभ नहीं मिला है, उनको लाभ पहुंचाने के संकल्प से चली है। 2014 में मोदी जी ने कहा था कि मेरी सरकार… गरीब, गांव, महिलाओं, युवाओं और किसानों को समर्पित होगी। केंद्र सरकार की सारी योजनाएं… गांवों को मजबूती प्रदान करती हैं, गरीबों को ताकत देती हैं, महिलाओं को सशक्त करती हैं, युवाओं को आवाज देती हैं, किसानों को आगे बढ़ने का मौका देती हैं, जनजाति समुदाय के लोगों को मुख्य धारा से जुड़ने का मौका देती हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.