सेजनी नानकर बिजली घर के अवर अभियंता की बड़ी लापरवाही, 33हज़ार की लाइन से बच्ची झुलसी

रामपुर। रामपुर  में सेजनी नानकर बिजली घर की बड़ी लापरवाही सामने आई है ।वहां रह रहे लोगों के आसपास के घरों के ऊपर से 33 हज़ार की गलत तरीके से लाइन जा रही है। जिसमें 12 साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई उसको आनंन फनन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है परिवार वालों में कोहराम मचा गया है कॉलोनी वासियों का गंभीर आरोप है कि बिजली घर को कई बार एप्लीकेशन लिखी गई है वहां के अवर अभियंता लापरवाही कर रहे हैं एप्लीकेशन पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं इसमें के हादसे आए दिन रोज होते रहते हैं बिजली विभाग इसे भी ज्यादा बड़े हादसे के इंतजार में बैठा हुआ है जिले के अधीनस्थ अधिकारियों को सोचना चाहिए और ध्यान देना चाहिए बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.