उत्तराखण्ड: गृह सचिव शैलेश बगौली ने पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। 16 फरवरी शुक्रवार को गृह सचिव शैलेश बगौली ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिसमें गृह सचिव ने पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया।
उक्त विचार-विमर्श के दौरान आईजी विम्मी सचदेवा ने पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से गृह सचिव शैलेश बगौली को अवगत कराया।

बैठक में डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन और पुलिस विभाग एक टीम के रूप में कार्य करने लिए संकल्पित हैं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के विजन और प्राथमिकतओं को साकार करने का काम करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस प्रयासरत है। आगामी लोकसभा निर्वाचन, चार धाम यात्रा, कांवड यात्रा, राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराने को उत्तराखण्ड पुलिस पूरी कोशिश करेगी और हम इस काम को सकुशल सम्पन्न भी कराएंगे।

गृह सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि आज की इस बैठक से पूरे पुलिस विभाग का संक्षिप्त विवरण मुझे प्राप्त हुआ है। पुलिस विभाग में इंफ्रास्ट्रकचर और ह्यूमन रिसोर्सेज की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। तीन नए आपराधिक कानूनों को कार्यान्वित करना हमारी प्रथमिकता है। पुलिस विभाग के शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों का परस्पर संवाद से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया- जैसे कि कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, ड्रग्स, साइबर क्राइम, नए आपराधिक कानूनों को लागू किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण, स्क्रैप पॉलिसी और कुमाऊँ परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोले जाने पर चर्चा

बैठक में एडिशनल DGP अमित सिन्हा, वी मुरूगेशन(अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार), ए पी अंशुमान(अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था) सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड शासन से विशेष सचिव गृह- रिधिम अग्रवाल, अपर सचिव गृह- अतर सिंह, अपर सचिव गृह- निवेदिता कुकरेती सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.