उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने S.I.R प्रक्रिया पर रखी पैनी नजर, मताधिकार की सुरक्षा का लिया संकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश, श्री धीरज गुर्जर ने प्रदेश में चल रही S.I.R प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, विधानसभा प्रत्याशी और पदाधिकारी बूथवार जिम्मेदारी के साथ प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे ताकि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न पाए।

धीरज गुर्जर ने कहा, “हम देश के लोगों के मूल अधिकार वोट अधिकार पर भाजपा की वोट काटने की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। S.I.R प्रक्रिया में किसी भी अनियमितता की जानकारी जुटाकर तुरंत निस्तारण किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि कई बी.एल.ओ को पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं मिला है, जिससे गणना फार्म भरने में समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस, वार रूम और विधि विभाग के माध्यम से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।

धीरज गुर्जर ने बताया कि राहुल गांधी ने पूरे देश में S.I.R में संभावित धांधली और वोट चोरी को लेकर चेताया है, जिससे जनता इस प्रक्रिया के प्रति चौकन्ना हो गई है। उनका कहना था कि भाजपा जनता के असली मुद्दों, जैसे बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस जनता तक पहुंचाने में लगी है।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ S.I.R और संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मीडिया विभाग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.