रामपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं पर रोक पर हुई चर्चा

रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के लिए विभागवार समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने एनएचआई और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा के संकेतक बोर्ड लगाए जाएँ ताकि अनियंत्रित गति से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने एनएच से जुड़ने वाले लिंक मार्गों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने और ब्लैक स्पॉटों की पहचान कर त्वरित समाधान निकालने के निर्देश भी दिए।

सीडीओ ने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है, वहाँ सड़क सुरक्षा ऑडिट कर सुधारात्मक कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए। उन्होंने एआरटीओ को बच्चों और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया।

साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय स्तर पर समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ, ताकि विद्यार्थी और अभिभावक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों। सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है और मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर वाहन स्वामियों एवं संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.