सिरसा से राजस्थान भेजी जा रही थी यूरिया! किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख मौके पर पहुंचे, कालाबाजारी का आरोप

ऐलनाबाद, 01जून (एम पी भार्गव): सिरसा में यूरिया की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूरिया के थैले बदलकर उसे राजस्थान भेजने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

किसान नेता का आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों के कारण क्षेत्र के किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल पाती और उन्हें खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर ऐसी कालाबाजारी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, ताकि भविष्य में खाद की अवैध बिक्री और जमाखोरी पर रोक लग सके। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यूरिया संकट और गहरा सकता है।

किसानों की मांग:

  • मामले की उच्चस्तरीय जांच हो।
  • दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • यूरिया की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  • किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
  • “कालाबाजारी बंद करो, किसानों को उनका हक दो” की मांग के साथ किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की है.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.