रामपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने किया स्वदेशी मेले का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का आज रामपुर जनपद में आगमन हुआ। उन्होंने इंडस्ट्रियल पार्क रोशन मार्ग पर आयोजित आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत लगने वाले स्वदेशी मेले का उद्घाटन किया।

मेले में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि “देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना समय की मांग है,” और जनता से प्रधानमंत्री के “स्वदेशी अपनाओ अभियान” को गति देने का आह्वान किया।

इस दौरान मंत्री ने कई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया तथा मीडिया से वार्ता करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।

रामपुर कलेक्ट्रेट में उन्होंने जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके बाद वे संत शिरोमणि दास गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सदर विधायक आकाश सक्सेना, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, नगर पालिका चेयरमैन चित्रक मित्तल, दीक्षा गंगवार, दिनेश गोयल, अर्जुन रस्तोगी, अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, मोहन लोधी, जगपाल सिंह यादव, सतनाम सिंह, विकास दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.