बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल के दो छात्रो का अंडर-14 बॉक्सिंग में प्रदेश के लिए हुआ चयन

सिकंदराबाद। नगर के रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल के छात्र यश भारद्वाज का 37 से 40 किलोग्राम के वर्ग में तथा दक्ष अलंग का 67 से 70 किलोग्राम वर्ग में प्रदेश स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-14 में चयन हुआ। दोनों बच्चों ने जिले पर अपनी प्रतिभा का शानदर प्रदर्शन करते हुए। प्रदेश में अपना स्थान सुनिश्चित किया।जिसका प्रदर्शन गाजियाबाद में होगा। बॉक्सिंग कोच आसिफ खान ने बताया कि दोनों बच्चे पूरे मनोयोग और लगन से बॉक्सिंग के गुर सीख रहे हैं। विद्यालय के डायरेक्टर राम चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पढ़ने के साथ साथ खेलना भी जरूरी है वहीं एजुकेशनल डायरेक्टर विभा चोपड़ा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रिंसीपल जसविन्दर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.