ट्रक कार की टक्कर में दो की मौत, दो घायल, दोनों घायल किए हायर सेंटर रेफर

रामपुर । रामपुर सीमा से निकलकर कोसी पार थाना मुंडा पांडे क्षेत्र के दलपतपुर चौकी के पास जीरो प्वाइंट पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 4 लोगो में से दो की मौके पर ही मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी यात्री शादी समारोह में जा रहे थे। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी की कार के परखच्चे उड़ गए, वही एक साइकिल सवार युवक भी ट्रक की चपेट में आ गया और वो भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार सभी यात्री जनपद रामपुर के ग्राम मुकुटपुर थाना टांडा के राहुल उम्र 30 पुत्र मनोहर, पत्नी मोनिका उम्र 26, सरिता उम्र 24, मीनाक्षी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। सभी यात्री कार संख्या up 22 AZ 5380 में सवार थे। एक्सीडेंट के बाद थाना मुंडापांडे पुलिस ने सभी को कार से निकाल से निकाला और मृत शवो को पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद भेज दिया वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से रेफर कर हायर सेंटर भेज दिया गया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.